लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अचानक चलते डंपर से गिरने लगे पत्थर, कुछ ही सेकंड में हाईवे बना तबाही का मैदान...क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई?

ADVERTISEMENT

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते डंपर से अचानक बजरी और पत्थर गिरने का वीडियो वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर इसे आरटीओ चेकिंग से बचने का मामला बताया गया, लेकिन अधिकारियों ने इसे गलत करार दिया है.

social share
google news

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार डंपर से चलते-चलते सड़क पर लाल बजरी और पत्थर गिरने लगे. कुछ ही पलों में पूरे एक्सप्रेसवे पर मलबा फैल गया, जिससे हाईवे पर चल रही तेज रफ्तार गाड़ियों के लिए खतरा पैदा हो गया.