हापुड़ में 50 हजार का इनामी डकैत ढेर! 2 करोड़ की डकैती के मास्टरमाइंड श्याम सिंह का आखिर कैसे हुआ अंत
ADVERTISEMENT
Hapur Encounter: हापुड़ में देर रात पुलिस और 50 हजार के इनामी डकैत श्याम सिंह के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी मारा गया. वह 1 जून 2026 को उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई करीब 2 करोड़ रुपये की डकैती का मुख्य आरोपी था.
Hapur Encounter: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है. इस एनकाउंटर में 50 हजार रुपये के इनामी और कुख्यात डकैत श्याम सिंह को पुलिस ने मार गिराया. पुलिस के अनुसार, श्याम सिंह हाल ही में हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज डकैती का मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था. मुठभेड़ के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया तथा फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी की गई.