गोरखपुर में मानसिक रूप से बीमार बेटे ने सोते पिता पर कुल्हाड़ी से कर दिया हमला...फिर जो हुआ उसे जानकर कांप उठे लोग!
ADVERTISEMENT
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मानसिक रूप से बीमार बेटे ने कथित तौर पर अपने सोते हुए पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी.
Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौका टोल प्लाजा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई. गांव में सब कुछ रोज की तरह शांत था और लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे. इसी बीच एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया.