लेटेस्ट न्यूज़

हापुड़ एनकाउंटर में मारा गया 50000 का इनामी बदमाश श्याम सिंह, इसकी क्राइम कुंडली हिलाकर रख देगी!

Hapur Encounter: हापुड़ में उद्योगपति के घर करोड़ों की डकैती के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश श्याम को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. जवाबी फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल घायल हुआ. मौके से हथियार और बाइक बरामद हुई.

ADVERTISEMENT

Hapur Encounter
Hapur Encounter
social share
google news

Hapur Encounter: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर करोड़ों की डकैती डालने वाले 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी श्याम को पुलिस ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. हापुड़ नगर और देहात पुलिस की संयुक्त टीम के साथ देर रात हुई इस मुठभेड़ में बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है. खुद को घिरा देख बदमाश ने ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस पर गोलियां बरसाई थीं जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया.