लेटेस्ट न्यूज़

बिना हल्दी के बन रहा था 'हल्दी पाउडर'! कानपुर की फैक्ट्री में मिलावट का बड़ा खेल हुआ बेनकाब

कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के बाद एक मसाला फैक्ट्री में तैयार हो रहे हल्दी पाउडर को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. पनकी के इस्पात नगर स्थित पीतांबरा इंटरप्राइजेज में अधिकारियों को हल्दी पाउडर तैयार होता मिला, लेकिन फैक्ट्री में साबुत हल्दी मौजूद नहीं थी.

ADVERTISEMENT

Kanpur Turmeric Powder Adulteration News
Kanpur Turmeric Powder Adulteration News
social share
Google CTA

Kanpur Turmeric Powder Adulteration News: कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के बाद एक मसाला फैक्ट्री में तैयार हो रहे हल्दी पाउडर को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. पनकी के इस्पात नगर स्थित पीतांबरा इंटरप्राइजेज में अधिकारियों को हल्दी पाउडर तैयार होता मिला, लेकिन फैक्ट्री में साबुत हल्दी मौजूद नहीं थी. इसके बजाय वहां बड़ी मात्रा में चावल के टूटे हुए दाने, लिक्विड कलर और अन्य कच्चा माल मिला. ऐसे में अधिकारियों को आशंका हुई कि चावल के टूटे दानों में रंग मिलाकर हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान करीब 5 लाख 86 हजार 200 रुपये का संदिग्ध स्टॉक जब्त किया गया है. हालांकि, असली तस्वीर लैब रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी.