क्या BSP का कैडर जा रहा चंद्रशेखर आजाद के साथ? दतिया उपचुनाव के नतीजों ने मायावती की रणनीति पर खड़े किए सवाल
UP Politics News: UP Tak के खास शो 'आज का UP' में दतिया उपचुनाव के नतीजों, BSP के कैडर पर चंद्रशेखर आजाद के बढ़ते प्रभाव और 2027 की राजनीतिक रणनीति का विश्लेषण किया गया है. विस्तार से देखें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

UP Politics News
UP Tak का खास शो 'आज का UP' प्रदेश और उससे जुड़ी राजनीति की बड़ी खबरों का विश्लेषण करता है. आज के एपिसोड में तीन अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. पहली खबर मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के नतीजों के बहाने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सामने खड़ी नई राजनीतिक चुनौती से जुड़ी है. दूसरी खबर इस बात पर केंद्रित है कि उत्तर प्रदेश के बाहर बसपा का कैडर किस तरह चंद्रशेखर आजाद की ओर बढ़ता दिख रहा है. वहीं तीसरी खबर में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, संभावित गठबंधनों और BSP की आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई.
