CM योगी बोले- हर घर तिरंगा जनआंदोलन बने, हर घर पर सम्मानपूर्वक फहरे राष्ट्रध्वज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा. 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत और प्रदेशभर में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File Photo)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता का आह्वान करते हुए इस वर्ष 5 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि 'हर घर तिरंगा' केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के गौरवशाली इतिहास से जन-जन को जोड़ने का राष्ट्रीय अभियान है. इसे व्यापक जनभागीदारी के साथ जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का अनिवार्य रूप से प्रसारण सुनिश्चित किया जाए.
