लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या राम मंदिर के 'राम दरबार' में VIP पास सिस्टम हुआ खत्म! क्यों लिया गया ये फैसला?

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया गया है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम दरबार के दर्शन को लेकर चल रही विशेष पास व्यवस्था को समाप्त कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Darbar 
Ayodhya Ram Darbar 
social share
Google CTA

Ayodhya Ram Darbar VIP Pass: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया गया है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम दरबार के दर्शन को लेकर चल रही विशेष पास व्यवस्था को समाप्त कर दिया है. अब श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन के लिए अलग से कोई VIP या विशेष पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी. नई व्यवस्था के तहत भक्त सामान्य दर्शन की कतार में शामिल होकर पहले रामलला के दर्शन करेंगे और इसके बाद मंदिर की प्रथम मंजिल पर स्थित राम दरबार के दर्शन भी कर सकेंगे. इस बदलाव से श्रद्धालुओं को अतिरिक्त अनुमति और औपचारिकताओं से राहत मिलेगी.