लेटेस्ट न्यूज़

योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे से पहले बड़ा ट्विस्ट! प्रोटोकॉल से गायब हुआ राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का नाम

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath Ayodhya Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे से पहले राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का नाम आधिकारिक प्रोटोकॉल से गायब होने पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. दान से जुड़े मामले की SIT जांच के बीच इस घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

social share
google news

Yogi Adityanath Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामनगरी अयोध्या के अहम दौरे पर हैं. इस दौरे पर विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और संत समाज के कार्यक्रमों के बीच एक मुद्दा सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है. दरअसल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का नाम सीएम योगी के आधिकारिक कार्यक्रम (प्रोटोकॉल) से बाहर रखा गया है. ऐसे में चंपत राय की अनुपस्थिति और उनकी जगह किसी अन्य प्रतिनिधि को बुलाए जाने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.