लेटेस्ट न्यूज़

तेज रफ्तार डंपर ने एक्सप्रेसवे पर गिरा दिए बजरी और पत्थर… क्या ये ‘बदमाशी’ RTO चेकिंग से बचने के लिए की गई? सामने आई पूरी सच्चाई

ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते डंपर से बजरी और पत्थर गिरने का वीडियो वायरल हुआ. RTO चेकिंग से बचने की अफवाह झूठी निकली. पुलिस ने सड़क साफ कर चालक पर मुकदमा दर्ज किया, बड़ा हादसा टला.

ADVERTISEMENT

Greater Noida Expressway Video
Greater Noida Expressway Video
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का एक हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक तेज रफ्तार डंपर चलते-चलते एक्सप्रेसवे पर लाल बजरी और पत्थर बिखेरता नजर आ रहा है. हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर अचानक मलबा फैलने से हड़कंप मच गया और कई गाड़ियां हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि आरटीओ की चेकिंग से बचने के लिए ओवरलोडेड डंपर ने जानबूझकर यह सामान गिराया. लेकिन जांच में यह दावा पूरी तरह गलत साबित हुआ है.