लेटेस्ट न्यूज़

क्या अखिलेश यादव की सपा टूट जाएगी? जानिए राजभर के दावों की इनसाइड स्टोरी

यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में देखिए राज्य की तीन बड़ी खबरें. जानें क्या सपा में सचमुच मचेगी भगदड़ या यह बीजेपी का माइंड गेम है, रामगोपाल-शाह की मुलाकात का सच और पूर्वांचल के सांसदों पर बीजेपी की नजर क्यों है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh and OP Rajbhar
Akhilesh and OP Rajbhar
social share
Google CTA

Aaj ka UP: यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' हाजिर है. इस शो में हम उत्तर प्रदेश की राजनीति और व्यवस्था से जुड़ी राज्य की तीन बड़ी खबरों का विस्तृत विश्लेषण करते हैं. आज के इस अंक की तीन बड़ी खबरों के सार की बात करें तो पहली बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के भीतर सांसदों की संभावित टूट की भविष्यवाणियों और बयानों से जुड़ी है, जिसने यूपी की सियासत में भूचाल ला दिया है. दूसरी बड़ी खबर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और देश के गृह मंत्री अमित शाह की एक रहस्यमयी मुलाकात और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 'पर्ची' के सच से जुड़ी है. वहीं हमारी तीसरी बड़ी खबर में इस बात का विश्लेषण है कि आखिर सपा के वो कौन से सांसद हैं जो बीजेपी के रडार पर हैं और पूर्वांचल के किस बड़े चेहरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें सबसे तेज हैं.