गरौठा में फिर खिलेगा कमल या लौटेगी साइकिल? बुंदेलखंड की इस सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला... जानिए समीकरण
ADVERTISEMENT
Garautha Assembly Seat: यूपी चुनाव 2027 से पहले झांसी की गरौठा विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है. बीजेपी विधायक जवाहरलाल राजपूत विकास और योगी फैक्टर के दम पर तीसरी बार जीत का दावा कर रहे हैं, जबकि सपा पीडीए फॉर्मूले पर भरोसा दिखा रही है.
Garautha Assembly Seat: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की गरौठा विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है. यह सीट बुंदेलखंड की उन खास सीटों में से एक है जहां पिछले 4 चुनावों में 2 बार समाजवादी पार्टी (SP) और 2 बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत दर्ज की है. वर्तमान में इस सीट से बीजेपी के जवाहरलाल राजपूत लगातार दूसरी बार विधायक हैं. आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर दोनों ही पार्टियां अपनी जीत का दम भर रही हैं. भाजपा विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन और विकास कार्यों के दम पर तीसरी बार जीत का दावा कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सपा अपने 'पीडीए' (PDA) फॉर्मूले और बूथ स्तर की मजबूत तैयारियों के सहारे इस सीट पर दोबारा कब्जा जमाने की कोशिश में लगी हुई है.