लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सहारनपुर में रजिस्ट्री कार्यालय स्थानांतरण और ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, करोड़ों का नुकसान, जनता बेहाल

Saharanpur E- Registry Protest News: सहारनपुर में रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण और ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे. रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर में रजिस्ट्री कार्यालय स्थानांतरण और ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, करोड़ों का नुकसान, जनता बेहाल
सहारनपुर में रजिस्ट्री कार्यालय स्थानांतरण और ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, करोड़ों का नुकसान, जनता बेहाल
social share
Google CTA

Saharanpur E- Registry Protest News: रजिस्ट्री कार्यालय को फतेहपुर जट स्थानांतरित किए जाने और ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू करने के विरोध में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही. हड़ताल के चलते दस्तावेज लेखक और अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे तथा रजिस्ट्री कार्यालयों में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया गया. लगातार तीन दिनों से रजिस्ट्री कार्य ठप होने के कारण स्टांप एवं निबंधन विभाग को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही है.