काली छाया हटाने के नाम पर हरिओम यादव ने बुलाया आश्रम, फिर जो हुआ उसने उड़ा दिए होश! बाबा पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप...
ADVERTISEMENT
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक कथित बाबा हरिओम महाराज उर्फ हरिओम यादव पर महिला ने छेड़छाड़, रेप के प्रयास और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं.
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से आस्था और अंधविश्वास के नाम पर कथित शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. देवराहट थाना क्षेत्र के चैन का पुरवा गांव में एक कथित बाबा और उसके सहयोगियों पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि तंत्र-मंत्र और काली छाया दूर करने के नाम पर पहले उससे पैसे लिए गए और बाद में कथित बाबा ने उसे अपने आश्रम बुलाकर छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म का प्रयास किया. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी हरिओम महाराज उर्फ हरिओम यादव समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.