लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई में SP के भीतर घमासान! जिलाध्यक्ष शराफत अली का कथित वीडियो वायरल... पार्टी की महिला नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी

ADVERTISEMENT

Hardoi Politics: हरदोई में सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली के कथित वायरल वीडियो ने पार्टी के अंदरूनी कलह को उजागर कर दिया है. वीडियो में पार्टी की वरिष्ठ महिला नेताओं उषा वर्मा और राजेश्वरी देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है.

social share
Google CTA

Hardoi Politics: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष शराफत अली का एक स्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पार्टी के भीतर एक बड़ा सियासी भूचाल खड़ा कर दिया है. इस कथित वीडियो में शराफत अली अपनी ही पार्टी की दो कद्दावर और वरिष्ठ महिला नेताओं— पूर्व सांसद उषा वर्मा और पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी (जो रिश्ते में देवरानी-जेठानी हैं) के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस विवाद के सामने आने के बाद महिला नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से जिलाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.