एटा में गरजे अखिलेश यादव! अदिति यादव पर हुई कथित टिप्पणी पर पहली बार बोले पिता...कह दी ये बड़ी बात!
ADVERTISEMENT
Akhilesh Yadav Statement: एटा दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी बेटी अदिति यादव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भावुक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे राजनीतिक नहीं बल्कि एक पिता का दर्द बताया और कहा कि परिवार का दर्द केवल वही समझ सकता है जिसके पास परिवार हो.
Akhilesh Yadav Statement: उत्तर प्रदेश के एटा दौरे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक अलग ही अंदाज में नजर आए. मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनकी बेटी अदिति यादव पर कथित रूप से की गई अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी का सवाल उठा, तो उनका रुख पूरी तरह भावुक हो गया. उन्होंने कहा कि यह मामला केवल राजनीतिक नहीं बल्कि एक पिता के दिल से जुड़ा हुआ दर्द है. अखिलेश यादव ने कहा कि जब किसी की बेटी को निशाना बनाया जाता है तो उसका दर्द केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह सीधे परिवार के दिल तक पहुंचता है.