21 जून को पुलिस लाइन में होगा भव्य योग दिवस आयोजन, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Yoga Day in Ballia: बलिया में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए स्पष्ट किया कि आयोजन में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी. जिलेभर में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है.
ADVERTISEMENT

Ballia News
Yoga Day in Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने योग दिवस को जिलेभर में व्यापक स्तर पर मनाने के निर्देश दिए.