'50 कमरों का घर सब झूठ, हमें दिया जा रहा मानसिक तनाव'... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर टिन्नू यादव की पत्नी पूनम ने कर दिया ये बड़ा दावा
Ram Mandir Donation Case Update: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में आरोपी टिन्नू यादव की पत्नी पूनम यादव ने 50 कमरों के मकान और होटल के दावों को गलत बताया है. वहीं, मामले की जांच कर रही SIT ने दो दिनों में 19 घंटे तक मंदिर परिसर में पड़ताल की.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir News
Ram Mandir Donation Case Update: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित चढ़ावा और प्रॉपर्टी विवाद को लेकर अयोध्या में सियासी और प्रशासनिक हलचल चरम पर है. चंपत राय के सहयोगी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव पर लग रहे गंभीर आरोपों के बीच अब उनकी पत्नी पूनम यादव का पहला बड़ा बयान सामने आया है. पूनम यादव ने अपने पति पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है. दूसरी तरफ, मामले की गहराई तक जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) भी अयोध्या में लगातार मैराथन जांच कर रही है.