लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Om Birla in Ballia: बलिया में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में 14 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे. उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं. बाबा बालखण्डीनाथ मंदिर परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय प्रशासन में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

ADVERTISEMENT

 Ballia News
Ballia News
social share
google news

Om Birla in Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया में बाबा बालखण्डीनाथ मंदिर के पास आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 14 जून को शामिल होंगे. लोकसभा अध्यक्ष के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं.