UPTak Baithak Logo

मायावती संग ओवैसी की जुगलबंदी बिगाड़ देगी सपा-बीजेपी का खेल? समझिए देवबंद के मुस्लिम बाहुल्य सीट का समीकरण

Deoband Election 2027: सहारनपुर की चर्चित देवबंद सीट पर 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. बीजेपी के कुंवर बृजेश सिंह और सपा के संभावित उम्मीदवारों के बीच मुकाबले के समीकरण बन रहे हैं. जबकि ओवैसी-बसपा गठजोड़ भी चर्चा में है.

ADVERTISEMENT

Owaisi and Mayawati
Owaisi and Mayawati
social share
google news

UP Kiska: सहारनपुर जिले की देवबंद विधानसभा सीट न सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश बल्कि देश की सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील सीटों में शुमार की जाती है. विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की वजह से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाली इस सीट पर जाति और धर्म के समीकरण हमेशा से चुनावी नतीजों को तय करते रहे हैं. पिछले दो विधानसभा चुनावों (2017 और 2022) से यह सीट भारतीय जनता पार्टी के मजबूत कब्जे में है और वर्तमान में यहां से विधायक कुंवर बृजेश सिंह हैं जो योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री भी हैं.