लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में आज होगी घनघोर बारिश... मौसम विभाग ने बताया किन जिलों में बरसेंगे बदरा

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आज यानी 14 जून को मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश और 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी आंधी का हाई अलर्ट जारी किया है. लखनऊ समेत इन 15 जिलों में बरसेंगे बदरा, देखें पूरी लिस्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच हो रही बारिश ने मौसम को बेहद सुहावना बना दिया है. इसी बीच आज यानी 14 जून के मौसम को लेकर मौसम विभाग (IMD) का सबसे लेटेस्ट और बड़ा अपडेट सामने आ चुका है. भारतीय मौसम विभाग ने रविवार, 14 जून के लिए राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश के करीब 15 से ज्यादा जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान तेज मेघगर्जन के साथ भारी वज्रपात और मूसलाधार बारिश का भी पूर्वानुमान है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी.