लेटेस्ट न्यूज़

मुंबई से शादी का सपना लेकर बिजनौर पहुंची महिला... प्रेमी ने दिया धोखा, फिर कर दिया ये हाल

ADVERTISEMENT

Bijnor Murder Case: मुंबई से शादी की उम्मीद लेकर बिजनौर पहुंची सना को उसके ही प्रेमी ने कथित तौर पर हत्या कर शव को खेत में दफना दिया.

social share
Google CTA

Bijnor Murder Case: शादी और एक नई जिंदगी का सपना लेकर मुंबई से उत्तर प्रदेश के बिजनौर पहुंची एक 35 वर्षीय महिला की उसके ही प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी. पेशे से नर्स सना उर्फ शमीम खान 29 मई को अपने प्रेमी फैजल उर्फ समीर से शादी की बात पक्की करने बिजनौर आई थी, लेकिन आरोपी ने बहाने से उसे एक सुनसान खेत में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया और शव को गड्ढे में दफना दिया. मुंबई के ओशिवारा थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद, पुलिस की तफ्तीश में इस दर्दनाक हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है.