उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई दिग्गज नेता, बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने अंतिम विदाई के दौरान कही ये बड़ी बात
ADVERTISEMENT
Dhananjay Singh On Umashankar Singh Death: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के पार्थिव शरीर के लखनऊ पहुंचते ही समर्थकों और नेताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. मायावती ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी और धनंजय सिंह ने उनके निधन को बसपा और पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.
Dhananjay Singh On Umashankar Singh Death: बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक और मायावती के बेहद करीबी माने जाने वाले उमाशंकर सिंह का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है. उनके लखनऊ स्थित आवास पर उनका पार्थिव शरीर पहुंचते ही समर्थकों और बड़े-बड़े नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है. मायावती और बाहुबली नेता धनंजय सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी है. धनंजय सिंह ने उनके निधन को न सिर्फ बसपा, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति बताया है.
