लेटेस्ट न्यूज़

साइकिल चोरी की फरियाद लेकर DM अविनाश कुमार के पास पहुंची छात्रा, अफसर ने खुद बाजार जाकर दिलाई नई साइकिल

उत्तर प्रदेश के बरेली में साइकिल चोरी होने की शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची 22 साल की स्टूडेंट नीतू की परेशानी सुनकर डीएम अविनाश कुमार ने तत्काल मदद की.

ADVERTISEMENT

Bareilly DM Avinash Kumar News
Bareilly DM Avinash Kumar News
social share
Google CTA

Bareilly DM Avinash Kumar News: उत्तर प्रदेश के बरेली में साइकिल चोरी होने की शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची 22 साल की स्टूडेंट नीतू की परेशानी सुनकर डीएम अविनाश कुमार ने तत्काल मदद की. आंवला थाना क्षेत्र के रामगंगा गोटिया की रहने वाली नीतू ने बताया कि करीब तीन महीने पहले बरेली ITI कॉलेज के हॉस्टल से उसकी साइकिल चोरी हो गई थी. साइकिल नहीं होने के कारण उसे कॉलेज और पढ़ाई से जुड़े काम के लिए आने-जाने में परेशानी हो रही थी. छात्रा की बात सुनने के बाद डीएम ने उसके लिए नई साइकिल की व्यवस्था की.