लेटेस्ट न्यूज़

UP School Closed: भारी बारिश के चलते यूपी के इन 26 जिलों में 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारियों ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं.

ADVERTISEMENT

UP School Closed News
UP School Closed News (Photo AI)
social share
Google CTA

UP School Closed News: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारियों ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं. मौसम की स्थिति के अनुसार स्कूल बंद रखने की अवधि और कक्षाओं की सीमा अलग-अलग तय की गई है. प्रयागराज, अयोध्या, बाराबंकी, बरेली, एटा, हापुड़, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, गोंडा समेत कई जिलों में 26 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे. वहीं कुछ जिलों में 27 सितंबर को भी अवकाश रहेगा.