यौन शोषण मामले से बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, समर्थकों ने ऐसे किया भव्य स्वागत
ADVERTISEMENT
Brij Bhushan Sharan Singh Welcome: यौन शोषण मामले में कोर्ट से बरी होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का समर्थकों ने भव्य स्वागत किया है. समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया है.
Brij Bhushan Sharan Singh Welcome: यौन शोषण मामले में कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं. उनके अयोध्या पहुंचने पर समर्थकों ने उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया है. उनके समर्थकों में इतना ज्यादा उत्साह था कि उन्होंने इस मौके को दिवाली के जश्न जैसा बताया है. इस दौरान सड़कों पर युवा समर्थकों की भारी भीड़ अपने नेता के स्वागत के लिए उमड़ी.
