लेटेस्ट न्यूज़

BSP नेता उमाशंकर सिंह के निधन के बाद भावुक हुए लोग, समर्थकों की आंखों से छलके आंसू!

ADVERTISEMENT

Umashankar Singh Death: बसपा के इकलौते विधायक और रसड़ा से तीन बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है. उनके करीबी और पीए रंजीत सिंह पिंकी मौत की खबर सुनकर भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़े हैं.

social share
Google CTA

Umashankar Singh Death: बलिया की रसड़ा सीट से लगातार तीन बार के विधायक और उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के इकलौते चेहरे उमाशंकर सिंह का 5 अगस्त को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया है. वह काफी समय से बीमार थे. उनके जाने के बाद पूर्वांचल से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है. इस दुखद खबर से उनके करीबियों का रो-रोकर बुरा हाल है. हमेशा साए की तरह उनके साथ रहने वाले पीए रंजीत सिंह पिंकी तो कैमरे के सामने फूट-फूटकर रो पड़े.