लेटेस्ट न्यूज़

रिटायर्ड फौजी शमशुद्दीन और पत्नी सद्दो बेगम की गला काटकर की हत्या, हाथरस में घर के अंदर खून से लथपथ मिली दोनों की बॉडी

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद में रविवार सुबह एक दंपति की हत्या से सनसनी फैल गई. बाईपास मार्ग स्थित मकान में रहने वाले 58 साल के पूर्व फौजी शमशुद्दीन और उनकी पत्नी सद्दो बेगम के शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिले.

ADVERTISEMENT

Hathras Murder Case
Hathras Murder Case
social share
Google CTA

Hathras Murder Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद में रविवार सुबह एक दंपति की हत्या से सनसनी फैल गई. बाईपास मार्ग स्थित मकान में रहने वाले 58 साल के पूर्व फौजी शमशुद्दीन और उनकी पत्नी सद्दो बेगम के शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिले. शुरुआती जानकारी में दोनों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.