यूपी में आज 40+ जिलों में होगी बारिश, सहारनपुर से देवरिया तक IMD का नया अपडेट
UP Weather: यूपी में दो दिनों की भारी बारिश के बाद अब राहत मिलने वाली है. 28 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि, 42 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather: उत्तर प्रदेश में दो दिनों की भारी बारिश के बाद हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है. कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गई हैं, तो कहीं पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है. इस भारी बारिश के बाद मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. आज 28 सितंबर को प्रदेश में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है. मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियों में कमी आई है.
