Raebareli Weather Update: रायबरेली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सूखती धान की फसल को मिली नई संजीवनी
Raebareli Weather News: रायबरेली में झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है. लंबे समय से कमजोर पड़े मानसून के बीच हुई बारिश से सूख रही धान की फसल को नई उम्मीद मिली है. किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रही तो फसलों को बड़ा फायदा होगा.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सूखती धान की फसल को मिली नई संजीवनी
Raebareli Weather News: जनपद में बृहस्पतिवार भोर से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने अब जोर पकड़ लिया है. सुबह की हल्की बूंदाबांदी के बाद बादलों ने रुख बदला और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई. तेज बरसात से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है. हालांकि, मानसून की अब तक की सुस्त चाल चिंता का कारण बनी हुई थी, क्योंकि जून और जुलाई का महीना सूखा बीतने के बाद अगस्त की शुरुआत में झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा था.
