लेटेस्ट न्यूज़

कौशांबी में महिला से गंदी बात बोलने वाले दरोगा मिर्जा शमी बेग पर हो गया तगड़ा एक्शन!

ADVERTISEMENT

कौशाम्बी में जमीन विवाद के दौरान उपनिरीक्षक का आपत्तिजनक व्यवहार और वायरल वीडियो पुलिस विभाग में सवाल खड़े करता है. उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर जांच शुरू कर दी गई है.

social share
Google CTA

एक मोबाइल कैमरा, कुछ सेकंड का वीडियो और यूपी पुलिस की वर्दी पर खड़े होते गंभीर सवाल. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में जमीन के विवाद को सुलझाने पहुंची यूपी 112 की टीम खुद विवादों के घेरे में आ गई. आरोप है कि मौके पर पहुंचे SI ने एक महिला से बेहद अभद्र भाषा में बात की और वीडियो बना रहे शख्स को रोकने की कोशिश की. जब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कौशांबी के पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दे दिए.