लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, कमिश्नर-डीआईजी ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण

Saharanpur Kanwar Yatra 2026: सहारनपुर में श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है. मंडलायुक्त और डीआईजी ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. यात्रा की निगरानी के लिए 3,000 सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है.

ADVERTISEMENT

कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, कमिश्नर-डीआईजी ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण
कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, कमिश्नर-डीआईजी ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण
social share
Google CTA

Saharanpur Kanwar Yatra 2026: श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. मंडलायुक्त रूपेश कुमार और डीआईजी अभिषेक सिंह ने बुधवार को प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ सेवा शिविरों का भी निरीक्षण किया और कांवड़ियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली.