लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: 40 घंटे बाद हुआ अंकित कश्यप का अंतिम संस्कार, शव ले जाते समय पुलिस और परिजनों में नोकझोंक

Amethi Murder Case: अमेठी के चर्चित अंकित कश्यप हत्याकांड में करीब 40 घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए. शव ले जाते समय पुलिस और परिजनों के बीच कुछ देर नोकझोंक हुई, जिसे अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया. सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

ADVERTISEMENT

 40 घंटे बाद हुआ अंकित कश्यप का अंतिम संस्कार, शव ले जाते समय पुलिस और परिजनों में नोकझोंक
40 घंटे बाद हुआ अंकित कश्यप का अंतिम संस्कार, शव ले जाते समय पुलिस और परिजनों में नोकझोंक
social share
Google CTA

Amethi Murder Case: गौरीगंज के चर्चित अंकित कश्यप हत्याकांड में करीब 40 घंटे बाद बुधवार को परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए. हालांकि, अंतिम संस्कार से पहले उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब परिजन शव को ठेले पर रखकर कस्बे की ओर ले जाने लगे. पुलिस ने बीच रास्ते में उन्हें रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.