लेटेस्ट न्यूज़

बुर्के में कांवड़ उठाने वाली तमन्ना मलिक और उनके पति को भेजा गया नोटिस, अब ये पता चला

ADVERTISEMENT

तमन्ना मलिक और उनके पति को कांवड़ यात्रा के दौरान वेशभूषा को लेकर प्रशासन ने नोटिस भेजा है. प्रशासन ने शांति का ध्यान रखा. तमन्ना ने कहा वे अपनी यात्रा जारी रखेंगी.

social share
Google CTA

तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को कांवड़ यात्रा के दौरान उनकी वेशभूषा को लेकर प्रशासन की ओर से नोटिस मिला है. इस नोटिस में प्रशासन ने शांति व्यवस्था को बनाए रखने की बात कही है क्योंकि पिछले साल उनके कांवड़ यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी. साथ ही, तमन्ना और उनके पति को बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत ₹20 से ₹2,20,000 तक के मुचलके पर पाबंद किया गया है. अमन त्यागी ने नोटिस मिलने के बाद जमानत की कार्रवाई पूरी की.