लेटेस्ट न्यूज़

सुल्तानपुर से भाजपा MLA विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप, विधायक ने पक्ष रखते हुए ये सब बताया

सुल्तानपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर एक महिला ने बदसलूकी और रेप की कोशिश का आरोप लगाया है. महिला ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए. महिला का दावा है कि 3 जून को लखनऊ के एक अपार्टमेंट में विधायक ने शराब के नशे में उसके साथ गलत हरकत की.

ADVERTISEMENT

BJP MLA Vinod Singh Allegations News
BJP MLA Vinod Singh Allegations News
social share
Google CTA

BJP MLA Vinod Singh Allegations News: सुल्तानपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर एक महिला ने बदसलूकी और रेप की कोशिश का आरोप लगाया है. महिला ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए. महिला का दावा है कि 3 जून को लखनऊ के एक अपार्टमेंट में विधायक ने शराब के नशे में उसके साथ गलत हरकत की. इस मामले में अब विधायक का पक्ष सामने आ गया है. मंगलवार को विधायक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इन आरोपों को निराधार बताया गया. विधायक ने पूरे मामले को एक पुराने जालसाजी केस से जोड़ते हुए आरोप लगाने वाली महिला और उसके पति पर ही सवाल उठा दिए हैं.