24 पोते बने दादी के 'श्रवण कुमार', 95 साल की सोनदेवी को हरिद्वार में कराया गंगा स्नान... योगी सरकार की जमकर की तारीफ
सावन की कांवड़ यात्रा में 95 वर्षीय सोनदेवी को उनके 24 पोते पालकी में हरिद्वार से गांव तक कंधों पर लेकर पहुंचे. यह भावुक दृश्य आस्था, संस्कार और बुजुर्गों के सम्मान का अनूठा संदेश बन गया.
ADVERTISEMENT

UP News
सावन की कांवड़ यात्रा में जहां डीजे की धुन, भव्य कांवड़ और शिवभक्तों का उत्साह हर किसी को आकर्षित कर रहा है, वहीं सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने लोगों की आंखें नम कर दीं. 95 वर्षीय सोनदेवी पालकी में हाथ जोड़कर भोलेनाथ का जयघोष कर रही थीं और उनके 24 पोते बारी-बारी से पालकी को अपने कंधों पर उठाकर आगे बढ़ रहे थे. यह दृश्य देखते ही राहगीरों के कदम थम गए. जिसने भी इस परिवार का समर्पण देखा, उसने इसे आज के दौर की सबसे खूबसूरत तस्वीर बताया.
