UPTak Baithak Logo

चाय बेचता था मालिक, उसी के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; 4 साल बाद ऐसे हुआ करोड़ों की ठगी का खुलासा!

उत्तर प्रदेश के एटा में फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के नाम पर छात्रों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. मारहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है.

ADVERTISEMENT

Etah Fake University News
Etah Fake University News (Photo AI Generated)
social share
Google CTA

Etah Fake University News: उत्तर प्रदेश के एटा में फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के नाम पर छात्रों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. मारहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो साल 2022 से डी-फार्मा, बी-फार्मा, नर्सिंग समेत कई मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले और डिग्री-मार्कशीट देने का झांसा दे रहा था. पुलिस के मुताबिक इस पूरे खेल में छात्रों और उनके परिजनों से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम वसूली गई. मामले में पुलिस ने अब पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यानि यह पूरी ठगी करीब 4 साल से चल रही थी.