Mirzapur News: निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में डूबे दो मासूम, मिर्जापुर के हरसिंहपुर गांव में मातम
Mirzapur Accident News: मिर्जापुर के हरसिंहपुर गांव में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के पास बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा और निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठी है.
ADVERTISEMENT

निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में डूबे दो मासूम, मिर्जापुर के हरसिंहपुर गांव में मातम
Mirzapur Accident News: चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के पास खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, गांव के समीप गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढों में बारिश का पानी भर गया था.
