Gonda News: गोण्डा में गौ तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
Gonda Police Action: गोण्डा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गौ तस्करी के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले इसी प्रकरण में चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं. पुलिस ने मामले में 10 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया था और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई जारी है.
ADVERTISEMENT

गोण्डा में गौ तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
Gonda Police Action: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूरे राम प्रसाद से पूरे बालू जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया.
