नीलाम होगी राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति? बैंक ने घर पर चिपका दिया नोटिस
चेक बाउंस मामले में जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. 16.61 करोड़ रुपये के बकाया लोन के चलते शाहजहांपुर और मुंबई की संपत्तियों पर नीलामी की कार्रवाई शुरू हो गई है. बैंक 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन नीलामी करेगा.
ADVERTISEMENT

Rajpal Yadav
चेक बाउंस मामले में जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. शाहजहांपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई ने उनकी दो बड़ी संपत्तियां को नीलाम करने के लिए नोटिस चिपका दिया है. अभिनेता पर बैंक का 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये का भारी-भरकम कर्ज बकाया है.यह लोन उन्होंने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए लिया था.
