अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जा रहा था झांसी
झांसी में सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई. वह अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था.
ADVERTISEMENT

प्रयागराज से झांसी आ रही एक तेज रफ्तार क्रेटा कार हाईवे पर अचानक हादसे का शिकार हो गई. इस सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उनके एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
