लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: डलमऊ में विकराल हुई गंगा, खतरे के निशान से 40 सेमी दूर जलस्तर, बाढ़ चौकियों से अमला गायब

Raebareli Flood News: रायबरेली के डलमऊ में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज 40 सेंटीमीटर दूर पहुंच गया है. बढ़ते जलस्तर से कई गांवों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है, फसलें जलमग्न हो गई हैं और स्थानीय लोगों ने बाढ़ चौकियों पर प्रशासनिक अमले की अनुपस्थिति को लेकर चिंता जताई है.

ADVERTISEMENT

 डलमऊ में विकराल हुई गंगा, खतरे के निशान से 40 सेमी दूर जलस्तर, बाढ़ चौकियों से अमला गायब
डलमऊ में विकराल हुई गंगा, खतरे के निशान से 40 सेमी दूर जलस्तर, बाढ़ चौकियों से अमला गायब
social share
Google CTA

Raebareli Flood News: पहाड़ी इलाकों में जारी मूसलाधार बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा नदी विकराल रूप धारण करती जा रही है. डलमऊ क्षेत्र में नदी का जलस्तर हर घंटे तेजी से बढ़ रहा है. बुधवार को अचानक पानी चेतावनी बिंदु को पार कर गया, जिससे तटीय और बाढ़ आशंकित इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तटवर्ती क्षेत्रों में नदी ने भीषण कटान शुरू कर दिया है, जिससे करीब 400 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में लगी धान, हरी सब्जियों और पशुओं के चारे की फसलें पानी में पूरी तरह डूबकर नष्ट हो गई हैं.