Mathura Weather Update: बारिश से तरबतर मथुरा, पूरे दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह
Mathura Weather News: मथुरा में लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिनभर हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर तेज वर्षा और गरज-चमक की संभावना जताई है. लोगों को जलभराव, बिजली गिरने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

बारिश से तरबतर मथुरा, पूरे दिन बरसेंगे बादल; मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह
Mathura Weather News: गुरुवार सुबह से मथुरा जनपद में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया है. कई इलाकों में लगातार वर्षा के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश तथा गरज-चमक की भी संभावना बनी हुई है.
