लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Weather Update : तेज बारिश से अमेठी ब्लॉक के कई गांवों में जलभराव, लोगों की बढ़ी परेशानी, तापमान गिरकर 25 डिग्री पहुंचा

Amethi Weather News: अमेठी में तेज बारिश के बाद कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है. सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है. वहीं बारिश से तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। प्रशासन से जल निकासी की मांग उठी है.

ADVERTISEMENT

तेज बारिश से अमेठी ब्लॉक के कई गांवों में जलभराव, लोगों की बढ़ी परेशानी, तापमान गिरकर 25 डिग्री पहुंचा
तेज बारिश से अमेठी ब्लॉक के कई गांवों में जलभराव, लोगों की बढ़ी परेशानी, तापमान गिरकर 25 डिग्री पहुंचा
social share
Google CTA

Amethi Weather News: गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद अमेठी विकासखंड क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई. लगातार बारिश के कारण मुख्य सड़कें, संपर्क मार्ग और गलियां पानी से लबालब हो गईं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर सड़क और नालियों का अंतर समाप्त हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है.