यूपी की सबसे चर्चित सीट अयोध्या पर अखिलेश यादव ने सपा के 'ब्राह्मण चेहरे' पवन पांडेय को बनाया अपना प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बड़ा दांव खेलते हुए अयोध्या सीट से पूर्व मंत्री पवन पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया है. जानिए उनका राजनीतिक सफर, छात्र राजनीति से विधानसभा तक का सफर और राम मंदिर मुद्दे पर उनका रुख.
ADVERTISEMENT

Akhilesh yadav with Pawan Pandey
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं.समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद करते हुए एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है. अखिलेश यादव ने राज्य की सबसे हॉट और हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली अयोध्या सीट से पूर्व मंत्री तेज नारायण उर्फ पवन पांडेय को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. पवन पांडेय अयोध्या की राजनीति में सपा के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं. पिछले दिनों वह अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे का मामला उठाने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं.
