लेटेस्ट न्यूज़

हर साल राखी बांधती थी...उमाशंकर सिंह के निधन पर इमोशनल हुईं मायावती ने किया बड़ा ऐलान!

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. भावुक होकर उन्होंने उमाशंकर की निष्ठा को याद किया और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जनता और परिवार की इच्छा पर उनके बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाया जाएगा.

ADVERTISEMENT

Mayawati on Umashankar death
Mayawati on Umashankar death
social share
Google CTA

बलिया के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद पार्टी सुप्रीमो मायावती लखनऊ में उनके आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची. इस दौरान वह काफी इमोशनल नजर आईं. बता दें कि उमाशंकर सिंह का निधन बुधवार देर रात गुरूग्राम के फोर्टिंस हॉस्पिटल में हुआ. वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. इस दुख की घड़ी में मायावती ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं दीं. इस दौरान मीडिया से बातचीत में बसपा सुप्रीमो ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगर परिवार और क्षेत्र की जनता चाहेगी तो वह उमाशंकर सिंह के बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाएंगी और उनके स्थान पर पूरा मौका देंगी.