लेटेस्ट न्यूज़

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का हुआ निधन, सीएम योगी ने श्रद्धांजलि देकर ये कहा

उत्तर प्रदेश के बलिया (रसड़ा) से बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है. लगातार 3 बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi reaction on Umashankar singh death
CM Yogi reaction on Umashankar singh death
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने बुधवार देर रात दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. बीमारी के बावजूद वह राजनीति और जनसेवा में लगातार सक्रिय थे. वर्तमान विधानसभा में वह बसपा के इकलौते विधायक थे और बसपा प्रमुख मायावती के बेहद करीबी माने जाते थे. उनके निधन से प्रदेश के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है.उमाशंकर सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए श्रद्धांजलि दी है.