Saharanpur News: बारिश में भी नहीं रुकी चेकिंग, इंचीटेप लेकर डीजे-कांवड़ों की ऊंचाई नापती दिखी सहारनपुर पुलिस
Saharanpur Kanwar Yatra: सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने मूसलाधार बारिश में भी डीजे-कांवड़ों की ऊंचाई की जांच जारी रखी. इंचीटेप से मापकर 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले डीजे-कांवड़ों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके.
ADVERTISEMENT

बारिश में भी नहीं रुकी चेकिंग, इंचीटेप लेकर डीजे-कांवड़ों की ऊंचाई नापती दिखी सहारनपुर पुलिस
Saharanpur Kanwar Yatra: सहारनपुर में श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसे थाना गागलहेड़ी क्षेत्र का बताया जा रहा है, में पुलिसकर्मी मूसलाधार बारिश के बीच इंचीटेप से डीजे-कांवड़ों की ऊंचाई नापते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले डीजे-कांवड़ों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही और मौके पर ही उनकी ऊंचाई निर्धारित सीमा के अनुरूप कराई जा रही है.
