लेटेस्ट न्यूज़

'अब मेरे घर में...' जिस भाई से मिलने जा रहा था आबान, जब उसे मिली मौत की खबर तो क्या बोला?

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. वह अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, जो झांसी जेल में बंद है। जेल प्रशासन के मुताबिक, भाई की मौत की खबर सुनते ही अली अहमद भावुक हो गया, जबकि प्रत्यक्षदर्शी ने हादसे की वजह तेज रफ्तार और सड़क पर अचानक गाय आने को बताया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Atiq Ahmed Son Death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की झांसी में भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. इस दुर्घटना में आबान समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं.