झांसी में सड़क हादसे में अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, बड़े भाई से मिलने जा रहा था जेल
ADVERTISEMENT
Aban Ahmed death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है. भाई अली अहमद से झांसी जेल मिलने जा रहे थे आबान अहमद.
Aban Ahmed death: माफिया अतीक अहमद के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की झांसी के पूंछ इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है. यह हादसा तब हुआ जब आबान पांच अन्य लोगों के साथ एक गाड़ी से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था. हादसे में आबान के साथ उसके एक दोस्त सोनू की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
